Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए नेपाली दूतावास की अपील: आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें

 

काठमांडू। भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए नेपाल सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने हाल ही में एक सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि यदि भारत में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो नेपाली नागरिकों को तुरन्त दूतावास या कोलकाता स्थित नेपाली महावाणिज्यदूतावास से संपर्क करना चाहिए।

दूतावास द्वारा जारी सूचना में दो आपातकालीन टेलीफोन नम्बर भी प्रदान किए गए हैं:

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल के आधिकारिक दौरे पर आएंगे

📞 +91–1123476200
📞 +91–8929601925

हाल ही में जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद उत्पन्न हुए घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए दूतावास ने यह कदम उठाया है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बनते हालात को देखते हुए, भारतभर में रह रहे नेपाली नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

सूचना में कहा गया है,
“भारत में निवासरत नेपाली नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क और सुरक्षित रहें, संकट की स्थिति में नजदीकी सुरक्षित स्थान की पहचान करें तथा भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।”

यह भी पढें   सुनसरी घटना में घायल युवक की मृत्यु, परिवार वालो ने शव को लेने से किया इंकार

दूतावास ने नेपाली नागरिकों से आग्रह किया है कि वे संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में समय पर सहयोग एवं सुरक्षा सेवा प्राप्त हो सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि दूतावास नेपाल सरकारको तर्फबाट संकटमा परेका नेपालीको पक्षमा सधैं क्रियाशील रहने प्रतिबद्धतासहित काम गरिरहेको छ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com