Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम बनेगा भव्य स्मार्ट सिटी,मेयर की प्रयास से 2अरब 13 करोड़ मिली

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । करोड़ों हिन्दूओं के आस्था का केंद्र जनकपुरधाम को अर्बन रेजिलियन्स एण्ड लिभेबिलीटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (यूआरएलआईपी) अन्तर्गत परिक्रमा सड़क सहित नगर के विभिन्न पक्की सड़क, नाला, फुटपाथ तथा रोड फर्नीचर,बिद्युत, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य कार्यो के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बोलपत्र जारी हुआ है।
जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह के दो बर्षो के प्रयास के बाद नेपाल तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के आर्थिक ऋण सहयोग में2अरव 13करोड़ का परियोजना का स्वीकृति हुआ है।प्रथम चरण में करीब 1अरव 65करोड़ का टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दुसरे चरण के टेण्डर की प्रक्रिया भी बहुत ही जल्द ही शुरू होंगे।इस राशि से जनकपुरधाम के मुख्य सड़क का निर्माण, नाला का निर्माण,कचरा प्रंबधन, सौन्दर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *