Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार का अहम फैसला,अब आतंकवादी घटना काे एक्ट ऑफ वार माना जाएगा

 

काठमान्डू

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग जैसे हालात में भारत सरकार ने एक बड़ा अहम फैसला लिया है. सरकार ने तय किया है कि भविष्य में अब कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसे एक्ट ऑफ वार यानी जंग माना जाएगा. ऐसे में आने वाले वक्त में भारत पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अब और शख्ती से निपटेगा. अगर पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकवादियों की तरफ से ऐसी कोई हरकत की जाती है तो भारत इसको पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना की ओर से भारत के खिलाफ जंग मानेगा.

यह भी पढें   रसुवा के १३ घायलों को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 हिंदुओं के नरसंहार की घटना के बाद भारत सरकार की नीति में यह बड़ा बदलाव हुआ है. इस घटना के जवाब में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नौ ठिकानों पर बम बरसाए हैं. इसमे सैकड़ों की संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं. भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है. वह बार-बार भारतीय सैन्य ठिकानों और अन्य जगहों पर मिसाइलों से हमले की कोशिश कर रहा है. लेकिन, भारत का मजबूत रक्षा कवच उन हमलों को विफल कर दे रहा है. वह एलओसी पर भी भारी गोलीबार कर रहा है. हालांकि भारत पाकिस्तान की ओर से किए जा इन हमलों का मुहंतोड़ जवाब दे रहा है.
यह फैसला भारत की नई नीति को दर्शाता है, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही गई है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई बड़े आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें मुदस्सर खदियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील और मोहम्मद यूसुफ अजहर शामिल थे. इन हमलों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि भारत आतंकी गतिविधियों का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com