Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सागरमाथा संवाद’ हेतु भारत द्वारा नेपाल को 15 इलेक्ट्रिक वाहन उपहार

 

हिमालिनी संवाददाता | काठमांडू, 11 मई 2025

भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ मित्रता और सहयोग का एक और प्रमाण प्रस्तुत करते हुए, भारत सरकार ने नेपाल सरकार को ‘सागरमाथा संवाद’ के आयोजन हेतु 15 इलेक्ट्रिक वाहन उपहार स्वरूप प्रदान किए हैं।

भारत के राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने ये वाहन नेपाल की माननीय विदेश मंत्री डॉ. अर्जु राणा देउबा को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान सौंपे। यह संवाद 16 से 18 मई 2025 तक काठमांडू में ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य’ विषय पर आयोजित होने जा रहा है।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

राजदूत श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में इन वाहनों को संवाद के दौरान आने वाले अतिथियों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने 2022 में नेपाल के चुनावों के दौरान भारत द्वारा दिए गए सहयोग को भी स्मरण किया और नेपाल सरकार एवं जनता को संवाद के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. देउबा ने भारत के सहयोग के प्रति आभार प्रकट करते हुए भारत को नेपाल का सबसे बड़ा और पुराना विकास साझेदार बताया।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन - सह-महामंत्री पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, चुनावी सरगर्मी तेज

भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी सहयोग, विशेषतः जनस्तर पर संपर्क, दोनों देशों के संबंधों को और भी सुदृढ़ बनाता जा रहा है। यह नवीनतम सहयोग उसी साझेदारी का जीवंत उदाहरण है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com