राष्ट्रीय सभा से नीति तथा कार्यक्रम बहुमत से पारित
काठमांडू, बैशाख २८ – राष्ट्रीय सभा से आर्थिक वर्ष २०८२ – ०८३ के सरकार की वार्षिक नीति तथा कार्यक्रम पारित कर दिया गया है । रविवार हुइ बैठक से नीति कार्यक्रम बहुमत से पारित किया गया है ।
आज की बैठक में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नीति तथा कार्यक्रम पर जवाब दिया था । उनके जवाब के बाद राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष नारायण दाहाल ने प्राप्त संशोधन को निर्णय के लिए प्रस्तुत किया ।
संशोधन का प्रस्ताव बहुमत से अस्वीकृत हुआ था । इसके बाद नीति कार्यक्रम निर्णय के लिए पेश किया गया था ।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने वैशाख १९ गते संघीय संसद् के संयुक्त बैठक में नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किया था ।


