Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई-मधेश के संघीय लोकतांत्रिक मोर्चा अब सचिवालय गठन की तैयारी में

 

काठमांडू, 30 वैशाख । तराई-मधेश के सात दलों की संघीय लोकतांत्रिक मोर्चा अब सचिवालय गठन की तैयारी में जुट गई है। इस मोर्चा में जनमत पार्टी, जसपा नेपाल, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, लोसपा, राष्ट्रिय मुक्ति पार्टी, तमलोपा और जतता प्रगतिशील पार्टी शामिल हैं। मोर्चा की अगली बैठक १ जेठ (१४ मई) को लोसपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर की अध्यक्षता में बुलायी गई है।

२६ बिंदुओं की प्रतिबद्धता के साथ मोर्चा की घोषणा कर चुके मधेश केंद्रित दल अब सचिवालय बनाकर आगे बढ़ने वाले हैं। मोर्चा की गतिविधियों और बैठकों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सचिवालय का गठन किया जा रहा है।

यह भी पढें   तराई की तपिश: तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

लोसपा महासचिव डॉ. सुरेन्द्र झा ने बताया, “मोर्चा के नेताओं के बीच निरंतर संवाद हो रहा है। सचिवालय गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आगामी १ जेठ को हमारी पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष महन्थ ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें सचिवालय गठन किया जाएगा।”

मोर्चा के नेताओं के बीच यह समझदारी बनी है कि नेतृत्व रोटेशनल होगा और जिस पार्टी की अध्यक्षता में बैठक होगी, उसी पार्टी के कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढें   सूचना संकलन के दृष्टिकोण से ‘नेपाल किसी का प्ले ग्राउंड नहीं बनना चाहिए – अमरेशकुमार सिंह

राष्ट्रिय मुक्ति पार्टी के नेता केशव झा ने कहा कि उनकी पार्टी के अधिवेशन, एकता प्रक्रिया और आंतरिक गतिविधियों के चलते मोर्चा की गतिविधियां कुछ धीमी हुई हैं। उन्होंने कहा, “सभी पार्टियों के अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। दो दल (जनमत और नागरिक उन्मुक्ति) के बीच एकता प्रक्रिया भी जारी थी, इसी कारण गतिविधियां थोड़ी कम दिखीं। लेकिन आगामी बैठक के बाद प्रक्रिया फिर से आगे बढ़ेगी।”

इससे पहले २४ वैशाख को हुई बैठक में मोर्चा ने नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के संरक्षक रेशम चौधरी की अवैध गिरफ्तारी की निंदा करते हुए दोषियों को कानूनी दायरे में लाने की मांग की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com