Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा ने लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर….

 

रक्सौल: आज बृहस्पतिवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन किरण आँखा अस्पताल के डॉ. अमर क्याल,अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव संगीता धानोठिया, रचना रूँगटा , सुशीला धानोठिया, सीमा अग्रवाल,शिव कुमार केशान,राजकुमार अग्रवाल, सीताराम गोयल एवं विमल रूँगटा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदुपरांत किरण आँखा अस्पताल के डॉ. अमर क्याल एवं उनके साथ आये सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित डॉ. अमर क्याल ने बताया कि हमारे नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण एवं अतिसंवेदनशील अंग है‌ं , इनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की अनदेखी बड़े नेत्र दोष का कारण बन सकती है इसलिए समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए। आज की भागदौड़ एवं तनाव भरी जिंदगी में नेत्र संबंधित कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। लोग अंधेपन के शिकार हो रहे हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधेपन से बचा जा सकता है।
वहीं इस मौके पर उपस्थित बीरगंज (नेपाल) की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नवनीत राज पाण्डेय को महिला सम्मेलन द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया तथा डॉ.पाण्डेय ने महिला सम्मेलन के इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की । शिविर में आये सभी मरीजों का किरण आँखा अस्पताल के डॉ. अमर क्याल के साथ एंड्रिका (ओप्टोमेट्रिस्ट ), गुड़िया, कविता ( कोर्डिनेटर) कुमार जी, रूबी, मनदीप एवं रामबाबू ने पूरी त्परता से शिविर में उल्लेखनीय योगदान दिया।
जांच शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजों की जांच की गयी। शिविर में अधिकांशतः मरीजों की आँख से संबंधित बीमारी,आँख का लाल होना,आँख से पानी गिरना,आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद आदि सभी रोगों एवं उनके अपने -अपने चश्मा की भी जांच की गयी तथा उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवा भी वितरित की गयी।इस मौके पर महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को आत्मसात कर यह शिविर लगाया गया है, तथा इस शिविर बड़ी संख्या में बड़ो एवं में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के सौ बच्चों की नेत्र जांच की गयी। श्रीमती काबरा ने यह भी कहा कि आज शिविर में आने वाले जिस भी मरीज को मोतियाबिंद की समस्या होने पर उक्त मरीज का महिला सम्मेलन द्वारा अपने खर्च से किरण आँखा अस्पताल के सहयोग से उनका मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन सुनिश्चित कराया जाएगा ।इस मौके पर सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नवनीत राज पाण्डेय,सोनू काबरा, वीणा गोयल, संगीता धानोठिया, अनुराधा शर्मा,सुशीला धानोठिया, शिखा रंजन, सुनीता शाह, सीमा अग्रवाल, रचना रूँगटा, सुमन धानोठिया, सारिका अग्रवाल रेणु रूँगटा, सीताराम गोयल, शिव कुमार केशान, राजकुमार अग्रवाल एवं विमल रूँगटा आदि ने भी शिविर को सफलीभूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed