Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने की कीमत प्रति तोला ५ हजार रुपये की बढ़ोतरी

 

काठमांडू, जेठ ७ – बुधवार आज एक ही दिन सोने की कीमत प्रति तोला ५ हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने यह जानकारी दी है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य बढने के साथ ही नेपाल में भी इसका प्रभाव पड़ा है । बुधवार के लिए महासंघ ने बताया कि सोने की कीमत प्रतितोला १ लाख ८९ हजार ८ सौ रुपये तय की गई है ।मंगलवार के दिन सोने का कारोबार प्रतितोला १ लाख ८४ हजार ८ सौ रुपये में हुआ था ।
इसी तरह चाँदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है । चाँदी की कीमत में प्रति तोला ५० रुपये की बढ़ोतरी हुई है । मंगलवार प्रतितोला १९४० रुपये में चाँदी का कारोबार हुआ था वहीं आज १९९० रुपये में कारोबार होने की जानकारी महासंघ ने दी है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह तथा नेपाल में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत मेगन बोल्डिन बीच मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com