“ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है, ये ऑपरेशन सिंदूर है” भारतीय प्रम माेदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जिले के पलाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने करणी माता का आशीर्वाद लेकर की और कहा, “करणी माता के आशीर्वाद से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो रहा है.”
मोदी ने कहा, “ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है, ये ऑपरेशन सिंदूर है.” उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम के कायराना हमले का जिक्र किया. मोदी ने साफ कहा, “जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है.” वे पहले भी एग्रेसिव अंदाज में उन्होंने कहा “22 तारीख के हमले के जवाब में 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए.” यह संदेश पाकिस्तान को चेतावनी है कि भारत अब चुप नहीं रहेगा.
मोदी ने पाकिस्तान के “न्यूक्लियर ब्लैकमेल” को खारिज किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अगर जीवित रहना चाहता है, तो उसे अपनी आतंकी संरचना खत्म करनी होगी.” यह उनके 12 मई के बयान, “भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल से नहीं डरेगा,” का विस्तार है. बीकानेर में उन्होंने इसे और तीखा करते हुए कहा, “मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन लहू गर्म है.” इसे टेक्नॉलॉजी के साथ सेना की ताकत का इस्तेमाल सूझबूझ और संयम के साथ मारक तरीके से करने का भारतीय ऐलान कहा जा सकता है.

