Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत के कुशवाहाऔर यादव बनेंगे मंत्री

 

काठमांडू, जेठ ८ – जनमत पार्टी ने मधेश सरकार से दो मंत्री को वापस बुलाया है । उनकी जगह में दूसरे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाएगा ।
पार्टी प्रवक्ता डा. शरदसिंह यादव के अनुसार वसन्त कुशवाहा को उद्योग तथा पर्यटन और सञ्जय यादव को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा रही है ।
उद्योग तथा पर्यटन मंत्रालय संभाल रहे सकिल मिया अन्सारी और वन मन्त्रालय कीे जिम्मेदारी त्रिभुवन साह संभाल रहे थे लेकिन उन्हें वापस बुला लिया गया है ।
प्रवक्ता यादव के अनुसार एक वर्षीय कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए मंत्री को वापस बुलाया जा रहा है और उनकी जगह पर दूसरे को जिम्मेदारी दी जा रही है । जनमत मधेश सरकार का नेतृत्व कर रही है ।

यह भी पढें   पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com