Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशमंत्री राणा और जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेसी बीच हुई मुलाकात

 

काठमांडू, जेठ ८ – विदेश मंत्री डा.आरजु राणा देउवा और जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेसी बीच मुलाकात हुई है । गुरुवार राजधानी टोकियो स्थित विदेश मंत्रालय में उन दोनों के बीच मुलाकात हुई है ।

इस मुलाकात में नेपाल जापान द्विपक्षीय संबंध, आपसी हित और साझा रुचि के विविध विषयों में चर्चा होने की विदेशमंत्री राणा के सचिवालय ने दी है ।
मुलाकात में विदेश मंत्री डा.राणा ने जापान सरकार और जापानी नागरिकों को धन्यवाद कहते हुए कहा कि नेपाल के आर्थिक, सामाजिक के साथ ही अन्य क्षेत्र में विगत लम्बे समय से सहयोग करते आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें कितना भी धन्यवाद करें वो कम होगा ।
इसी तरह दोनों समकक्षी बीच नेपाल और जापान संबंध के ७० वर्ष के इतिहास के विविध पक्षों में भी बातचीत हुई । नेपाल और जापान बीच सन् १९५६ में कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापित हुई ।
दोनों देश आगामी वर्ष कूटनीतिक संबंध स्थापना के ७०वीं वार्षिक उत्सव मनाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com