Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगञ्ज की मोनिका कठायत “ULittle & Teen GLAM PAGEANT 2025” में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगी

 

नेपालगञ्ज (बाँके), पवन जायसवाल । नेपालगञ्ज की होनहार छात्रा मोनिका कठायत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रही सौंदर्य प्रतियोगिता “ULittle & Teen GLAM PAGEANT 2025” में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता फिलिपिन्स की राजधानी मनीला में २४ मई से २९ मई २०२५ तक आयोजित की जा रही है।

मोनिका कठायत बाँके जिले के नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१३ निवासी लोक बहादुर कठायत की सुपुत्री हैं। वे नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१० स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय की कक्षा ७ की छात्रा हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह निकले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरक्षण में

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए नेपाल से कुल चार प्रतिभागी चयनित हुए हैं, जिनमें से मोनिका नेपालगञ्ज से चयनित एकमात्र प्रतिभागी हैं। उनका यह चयन न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे नेपालगञ्ज के लिए भी सम्मान की बात है।

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के मेयर प्रशान्त विष्ट ने मोनिका कठायत को अपने कार्यकक्ष में विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेयर विष्ट ने कहा, “मोनिका कठायत नेपालगञ्ज की शान हैं। मुझे विश्वास है कि वे फिलिपिन्स में न सिर्फ अपना, बल्कि पूरे नेपालगञ्ज और नेपाल का नाम रोशन करेंगी।”

मोनिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय, परिवार और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर है। उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com