Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ तो प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी लेनी होगी – ज्ञानेंद्र शाही

 

काठमांडू, जेठ १४ – राप्रपा के प्रमुख सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने कहा है कि जेठ १५ गते को यदि उनके कार्यक्रम में हिंसा होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी होगी । बुधवार संसद् भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शाही ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन करेंगे । यदि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी होगी । उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह संविधान का उल्लंघन करते हुए भड़काऊ भाषण देकर लोगों को युद्ध के लिए उकसाने का प्रयास कर रहे हैं । उनका कहना है कि शांतिवाटिका में उनका कार्यक्रम शांतिपूर्ण होगा। शाही ने यह भी कहा कि यह आंदोलन सड़कों से लेकर संसद तक आगे बढ़ता रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *