Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर्खेत में दो पत्रकार संगठन द्वारा रक्तदान कार्यक्रम, कुल २२ यूनिट रक्त संकलन

 

नेपालगंज (बाँके), पवन जायसवाल।
सुर्खेत जिला के वीरेन्द्रनगर में दो पत्रकार संगठनों—प्रेस सेन्टर नेपाल और नेपाल प्रेस यूनियन कर्णाली प्रदेश—ने रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनों कार्यक्रमों में कुल मिलाकर २२ यूनिट रक्त संकलन किया गया।

१३ जेष्ठ को प्रेस सेन्टर नेपाल द्वारा आयोजन
प्रेस सेन्टर नेपाल, सुर्खेत द्वारा माओवादी समर्थक पत्रकार एवं साहित्यकार कृष्ण सेन ‘इच्छुक’ की २३वीं स्मृति दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस सेन्टर सुर्खेत के अध्यक्ष टेकेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि “इच्छुक ने जो मार्ग दिखाया, उस पर हम कटिबद्ध होकर आगे बढ़ेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण सेन की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सहभागियों ने कहा कि देश परिवर्तन में कलम की शक्ति अत्यंत प्रभावकारी होती है।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, रक्त सञ्चार केन्द्र सुर्खेत के प्रमुख दीपेन्द्र केसी के अनुसार, इस कार्यक्रम में १० यूनिट रक्त संकलन किया गया।

यह भी पढें   रक्षा बंधन और जनेऊ पूर्णिमा आज: सनातन परंपरा, आत्मरक्षा और भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व

कृष्ण सेन ‘इच्छुक’ माओवादी निकट जनमुखी पत्रकारिता तथा साहित्य में सक्रिय एक निर्भीक पत्रकार, कवि, लेखक और सम्पादक थे। वि.सं. २०५९ साल के जेष्ठ १३ गते राज्य की हिरासत में रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने ‘जनादेश’ साप्ताहिक के सम्पादक के रूप में शासकीय दमन के विरुद्ध कलम चलाकर जनता की आवाज उठाई थी।

१४ जेष्ठ को नेपाल प्रेस यूनियन कर्णाली द्वारा कार्यक्रम
नेपाल प्रेस यूनियन कर्णाली प्रदेश, सुर्खेत ने अपनी ३४वीं स्थापना दिवस के अवसर पर १४ जेष्ठ को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया।
यूनियन के अध्यक्ष नरेश सिंह थापा ने बताया, “वर्तमान में सुर्खेत में फिर से खून की कमी देखी जा रही है, इसी कारण हमारी संगठन ने स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम किया।”
उन्होंने रक्तदान में सहभागी सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, रक्त सञ्चार केन्द्र सुर्खेत के सहायक रक्त प्राविधिक विकास गिरी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में १२ यूनिट रक्त संकलन किया गया।

यह भी पढें   शव व्यवस्थापन की संवेदनशीलता का ध्यान नहीं रखा गया है – भीष्मराज आङदेम्बे
oplus_2
oplus_2
oplus_2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com