Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के सहयाेग से बाजुरा में संवर्धन केन्द्र भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई

 

काठमांडू

बाजुरा जिले के स्वामीकार्तिक खापर गाँव पालिका के मुक्तिकोट में खाद्य संग्रहण एवं वितरण केन्द्र के लिए कृषि संवर्धन केन्द्र भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई । बाजुरा के स्वामीकार्तिक खापर गाँव पालिका के मुक्तिकोट में खाद्य संग्रहण एवं वितरण केन्द्र के लिए कृषि संवर्धन केन्द्र भवन की आधारशिला स्वामीकार्तिक खापर ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष श्री भरत बहादुर रोकाया एवं काठमांडू में भारतीय दूतावास के परामर्शदाता श्री अविनाश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रखी गई। इस अवसर पर राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समुदाय के सदस्य भी उपस्थित थे।

यह भी पढें   नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष संजिव थापा सहित कई पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

नेपाल-भारत विकास सहयोग के अन्तर्गत भारत सरकार की वित्तीय सहायता का उपयोग एनपीआर 3.141 करोड़ की लागत से कृषि संवर्धन केन्द्र भवन के निर्माण के लिए किया जा रहा है।

नेपाल-भारत विकास सहयोग के अन्तर्गत भारत सरकार की अनुदान सहायता का उपयोग खाद्य संग्रहण एवं वितरण के लिए आवश्यक भवन के निर्माण के लिए किया जाएगा, जिसमें वितरण डेस्क, रिकॉर्ड रूम एवं अन्य सहायक संरचनाएं शामिल होंगी। इस परियोजना को एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रूप में लिया जा रहा है और इसे स्वामीकार्तिक खापर गांव पालिका, बाजुरा के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।
स्वामीकार्तिक खापर गाँव पालिका, बाजुरा के अध्यक्ष; राजनीतिक प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने नेपाली लोगों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विकास सहायता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्मित किए जा रहे बुनियादी ढांचे से पर्वतीय क्षेत्र में कृषि उपज का उचित संग्रह और भंडारण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, जहां परिवहन और संचार बुनियादी ढांचा सीमित है। इसके अलावा, नया बुनियादी ढांचा खाद्य पदार्थों के दीर्घकालिक भंडारण को सक्षम करेगा, जिससे क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा में योगदान मिलेगा।
आनंद लेते हैं। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का कार्यान्वयन नेपाली लोगों के उत्थान और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विस्तार के प्रयासों में नेपाल सरकार के साथ हाथ मिलाने के लिए भारत सरकार की तत्परता को दर्शाता है।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज दोपहर को

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com