आज सुबह से काठमांडू में यातायात कठिन
काठमांडू, जेठ १५ – गुरुवार (आज) की सुबह से ही काठमांडू में यातायात कठिन हो गया है । काठमांडू केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों के कारण ट्रैफिक व्यवस्थापन असहज हो गया है । काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसपी दीपक गिरी ने बताया है कि सड़क में विभिन्न कार्यक्रमों के कारण सुबह से ही ट्रैफिक व्यवस्थापन करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने बताया कि – अभी सैनिक मंच में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है । सुबह में कुछ समय राष्ट्रपति कार्यालय से देकर टुँडिखेल तक एकतर्फी सड़क संचालन किया गया था । आज दिन में एमाले और राजवादी का कार्यक्रम है । कौन कहाँ से निकलेंगे कोई सूचना नहीं है । आवश्यकता अनुसार, सवारी डाइवर्सन किया जा सकता है ।
जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू के अनुसार, एमाले दोपहर २ बजे तक और उसके बाद राजावादियों को प्रदर्शन के लिए समय दिया गया है । बताया गया है कि दोनों का प्रदर्शन काठमांडू के शांतिवाटिका, भृकुटीमण्डप, शहिदगेट और रत्नपार्क केन्द्रित है । इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है ।


