नेता लालबाबू पंडित की पत्नी का निधन
काठमांडू, जेठ १५ – नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व मंत्री लालबाबू पंडित की पत्नी का निधन हो गया है । उनकी पत्नी विमला महत की बीति रात १२ः४५ बजे ६० वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । नेता पंडित ने सामाजिक संजाल द्वारा जानकारी दी है । स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह कुछ समय से उपचार करा रही थीं ।

