Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजसिंहासन का अभिमान टूटा और नागरिकों का आत्मसम्मान स्थापित हुआ – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, जेठ १५ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर स्वदेश तथा विदेश में रहे सम्पूर्ण नेपाली भाई बहन को हार्दिक शुभकामना व्यक्त किया है । आज के दिन को लेकर प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि – राजसिंहासन का अभिमान टूटा और नागरिकों का आत्मसम्मान स्थापित हुआ ।
आज वह दिन है जब लोगों ने शाही उत्पीड़न से मुक्त होकर इतिहास लिखा। “वह दिन जब ताज की नहीं, देश के हितों को प्राथमिकता दी गई; वह दिन जब राजसिंहासन का अभिमान टूटा और नागरिकों का आत्मसम्मान स्थापित हुआ; वह दिन जब जनता ने सात दशक लंबे बलिदानपूर्ण संघर्ष के माध्यम से विजय प्राप्त की और गणतंत्र अर्जित किया । ओली ने फेसबुक में लिखा है कि “गणतंत्र दिवस के इस गरिमामय अवसर में स्वदेश तथा विदेश में रहने वाले सम्पूर्ण नेपाली भाई बहनों को हार्दिक शुभकामना, जय–जय–जय नेपाल !” आज १८ वां गणतन्त्र दिवस देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *