Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मस्क-ट्रंप में नहीं बनी, एलन मस्क ने ट्रम्प का साथ छोड़ने का निर्णय लिया

 

वॉशिंगटन:

 

अरबपति और टेक्नोलॉजी टाइकून एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के DOGE विभाग को छोड़ने का फैसला किया है. यह विभाग ट्रंप की ‘कॉस्ट कटिंग टास्क फोर्स’ था, जिससे मस्क ने अपना नाता खत्म करने का ऐलान कर दिया. मस्क ने बुधवार रात को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी.

बुधवार शाम को उनकी विदाई की घोषणा हो गई. उनका ट्रंप प्रशासन छोड़ना एक उथल-पुथल भरे अध्याय का अंत है जिसमें हजारों छंटनी, सरकारी एजेंसियों को खत्म करना और ढेरों मुकदमे शामिल थे. उथल-पुथल के बावजूद, मस्क इस माहौल में संघर्ष करते रहे. उन्होंने अपनी उम्मीदों से बहुत कम लक्ष्य हासिल किया. उन्होंने खर्च में कटौती के अपने लक्ष्य को नाटकीय रूप से कम कर दिया. पहले कटौती 2 ट्रिलियन डॉलर थी, जिसे 1 ट्रिलियन डॉलर और फिर 150 बिलियन डॉलर तक कर दिया गया. अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिरोध के बारे में उन्होंने निराशा जताई थी.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

एलन मस्क को इस विभाग में ‘स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई’ के तौर पर नियुक्त किया गया था, जिससे उन्हें साल में 130 दिन तक संघीय सेवा देने की अनुमति मिली थी. ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ लेने के साथ मस्क की सरकारी सेवा की घड़ी भी चल पड़ी थी और अब मई के अंत में वह सीमा पूरी हो रही है. मस्क के इस फैसले के पीछे एक अहम वजह है. राष्ट्रपति ट्रंप का बहुचर्चित और विवादों में घिरा बजट बिल. इस बजट में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की टैक्स छूट और रक्षा खर्चों में बड़ा इजाफा प्रस्तावित किया गया है, जिसे लेकर मस्क ने सार्वजनिक रूप से नाखुशी जताई थी. उन्होंने CBS को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह बिल देश के फेडरल घाटे को बढ़ा देगा और DOGE की ‘बचत और कुशलता’ की कोशिशों को कमजोर करेगा.

यह भी पढें   आज भारत को सबसे अधिक आवश्यकता वैचारिक क्रांति की है

अपने विदाई संदेश में मस्क ने लिखा, ‘मेरी स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के रूप में सेवा समाप्त हो रही है. मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे बेवजह खर्च को घटाने का मौका दिया. DOGE का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा, जब यह सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन जाएगा.’

मस्क की इस सरकारी भूमिका ने उन्हें ट्रंप के करीबी सलाहकारों में ला खड़ा किया, लेकिन इसकी कीमत उन्होंने अपने मुख्य कारोबार टेस्ला में चुकाई. कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है और हाल में मस्क ने निवेशकों को चेताया कि टबदलते राजनीतिक माहौलट का असर इलेक्ट्रिक कारों की मांग पर भी पड़ सकता है. पिछले महीने एक निवेशक कॉल में मस्क ने कहा था कि अब वह DOGE को देने वाला समय ‘काफी घटा देंगे’ और टेस्ला पर ज्यादा ध्यान देंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *