Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी आर्थिक वर्ष का बजट आकार १९ खरब ६४ अरब

 

काठमांडू, २९ मई । सरकार ने आगामी आर्थिक वर्ष के लिए १९ खरब ६४ अरब ११ करोड़ रुपए बराबर का बजट प्रस्तुत किया है । यह बजट अर्थमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल ने पेश किया है ।
सरकार ने आगामी आर्थिक वर्ष के लिए कुल खर्च के रूप में १९ खरब ६४ अरब ११ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है । कुल विनियोजित राशि में से चालू खर्च के लिए ११ खरब ८० अरब ९८ करोड़ अर्थात ६०.१ प्रतिशत निर्धारित किया गया है । वहीं पूंजीगत खर्च के लिए ४ खरब ७ अरब ८९ करोड़ अर्थात २०.८ प्रतिशत, और वित्तीय प्रबन्धन के लिए ३ खरब ७५ अरब २४ करोड़ अर्थात १९.०१ प्रतिशत तय किया गया है । यह खर्च चालू आर्थिक वर्ष के विनियोजन की तुलना में ५.६ प्रतिशत अधिक और संशोधित अनुमान की तुलना में १८.०२ प्रतिशत अधिक है ।
आगामी आर्थिक वर्ष के लिए अनुमानित बजट के खर्च को वहन करने के लिए राजस्व से १३ खरब १५ अरब और विदेशी अनुदान से ५३ अरब ४५ करोड़ जुटाए जाने का अनुमान है । इसके बावजूद ५ खरब ९५ अरब ६६ करोड़ की राशि पूरी नहीं हो पाएगी । इस घाटे को पूरा करने के लिए सरकार ने दो खरब ३३ अरब ६६ करोड़ विदेशी ऋण से जुटाने का लक्ष्य रखा है । अर्थमंत्री ने बताया कि राजस्व और सहायता से प्राप्त राशि से होने वाली कमी यानी ३ खरब ६२ अरब रुपए को आंतरिक ऋण से पूरा किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com