Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् संचालन के लिए गृह मंत्री का इस्तिफा माओवादी का बटम लाइन

 

काठमांडू, ३० मई । नेकपा माओवादी केंद्र ने संसद् संचालन के लिए गृहमन्त्री रमेश लेखक का पद से इस्तिफा बटमलाइन बनाया है । विजिट वीजÞा प्रकरण को लेकर गृह मंत्री रमेश लेखक से इस्तीफे की मांग करते हुए माओवादी ने कहा है कि नहीं तो संसद में अवरोध जारी रखा जाएगा ।
पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ निवास खुमलटार में आयोजित पदाधिकारी बैठक में यह निष्कर्ष निकला गया है । पार्टी सचिव लिलामणि पौडेल ने संचारकर्मियों से कहा है कि संदन संचालन के लिए गृह मंत्री को पद से इस्तिफा देना होगा । उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही यह मुद्दा उठा चुके हैं । अब हम अन्य दलों का समर्थन लेकर भी गृह मंत्री के इस्तीफे तक संसद में सशक्त भूमिका निभाने के निष्कर्ष पर पहुँचे हैं ।’
सचिव पोखरेल ने बताया कि कल बजट पेश करने की संवैधानिक बाध्यता के कारण अवरोध नहीं किया गया था, लेकिन अब सदन को नहीं चलने दिया जाएगा । हालाँकि, नेकपा एमाले और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने गृह मंत्री के इस्तीफे को असंभव बताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *