Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार प्रदेशों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना

 

काठमांडू, जेठ १८ – अभी देश के पश्चिम और मध्य भू–भाग में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बताया है कि कोशी प्रदेश के अधिकांश भू–भागों में मानसून हवाओं का प्रभाव है । रविवार की सुबह कोशी, मधेश और बागमती प्रदेश के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश हुई है । पिछले एक घन्टों में सप्तरी के बरमझिया में १४ मिलिमीटर बारिश मापन की गई है । धनकुटा, सुनसरी, सप्तरी, ललितपुर और मकवानपुर के कुछ जगहों में छीटपुट बारिश हुई है । रविवार दिन में कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के अन्य पहाड़ी भू–भागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी, बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ या आंशिक बदली छाई रहने की पूर्वानुमान है ।
इसी तरह कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भागों के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । महाशाखा ने यह भी जानकारी दी कि देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है ।
आज रात देशभर में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहने का पूर्वानुमान है । आज रात कोशी प्रदेश, मधेस प्रदेश, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश आदि देश के पहाड़ी भू–भागों के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भागों के एक–दो स्थान में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना होने की महाशाखा ने जानकारी दी है । महाशाखा ने जानकारी दी कि देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के एक–दो स्थानों में रात में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed