अभी भी चुप रहोगे तो आधे-आधे में बट जाओगे : मिन्टु पटेल
राज परिवार के हत्यारे कौन?
मिन्टु पटेल
एक सुन्दर सा परिवार था
सजा राज दरबार था
मेलमिलाप के दिन
और खुशियों का माहौल था
मग्न थे सब एक दूजे में
हो रही थी जश्न कि तैयारी
तभी आई एक बिपदा भारी
सूट बूट पहने हथियार धारी
निशाना पहले राजा बने
फिर आई रानी की बारी
देखने में राजकुमार जैसे
पर कौन था इस मुखौटे के पीछे
चुन चुन कर सबको गोलियां दागी
सारे आ गए उसके कदमों के नीचे
कोमल सी प्यारी राजकुमारी
छोटे युवराज भी ना बच पाए
देखकर ये दनफन
मौजूदा लोग घबराए
बात ये अजीब लगती हैं
अभी भी सबको खलती हैं
सिर्फ़ राजपरिवार ही निशाने बनें
बाकी सारे कैसे बच पाए?
नाम तो युवराज दिपेंद्र का हुआ
पर जानें किसने ये काण्ड करवाया
कहा गए सारे अंग रक्षक और सुरक्षा कर्मी
क्यों न राज परिवार को बचा पाए?
अपने से लेकर पराए ,सारे के सारे मिले हुए थे
इस में तो बिदेसियों के भी रंग घुले हुए थे
दुष्टों की सन्धि स्वीकार न किए
तो छल से उनकी जान लिए
देश के हालात बदल गए
प्यारे राजा हमसे छीन गए
अभी तक कुछ पता न चला
देखो बरसो बीत गए
एक आम आदमी कैसे मरता है
ये तक पता लगाया जा सकता है
फिर दरबार हत्या काण्ड के
सारे एबीडेंस कहा गए?
इन दलालों ने देश के बड़े-बड़े गद्दारों ने
अपने जमीर के साथ साथ ,सबूत भी बेच दिए
बदले में जितनी दक्षिणा मिली
अपनो का जेब भर दिए
अपने रास्ते का काटा हटाकर
देखो सारे मौज कर रहे
देश के सारे धरोहर
एक-एक करके बेच रहे
जो अभी तक किसी का गुलाम नहीं बना
वाे अब बनेगा
अभी भी चुप रहोगे तो आधे-आधे में बट जाओगे
देश के सम्मान के साथ अपने बहन बेटियों
की इज़्जत भी गवाओगे
सोचो जरा सबको कैसे बचा पाओगे….???
रौतहट नेपाल



