Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कराची में पिछले 24 घंटे के अंतर पर आठ बार भूकंप के झटके

 

कराची

पाकिस्तान के कराची में पिछले 24 घंटे के अंतर पर आठ बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं. भूकंप के चलते पाकिस्‍तान के लोगों में दहशत है. धरती डोलने के बाद लोग तेजी से अपने घरों से बाहर भागते हैं. कुछ समय बात वो डर के साए में जैसे ही घर के अंदर लौटते हैं, फिर भूकंप आ जाता है. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्‍तान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के एमडी सरफराज खान ने कहा है कि सोमवार सुबह कराची के क़ैदाबाद इलाके में 3.2 तीव्रता का तीसरा भूकंप आया.

यह भी पढें   पोखरा में स्कूल बस दुर्घटना, पाँच की मृत्यु

पाकिस्‍तान के डॉन न्‍यूज के अनुसार सोमवार को आए कम तीव्रता वाले भूकंप से पहले कैदाबाद के निवासियों ने रविवार को शाम 5:33 बजे 3.6 तीव्रता का एक और भूकंप महसूस किया था. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, खोखरापार, मलीर, लांधी, फ्यूचर मोर, गुल अहमद और अस्पताल चौरंगी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक हाल ही में आए भूकंपों के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. पिछले सप्ताह भी पाकिस्तान में कम से कम तीन भूकंप आए थे, जिनमें से सभी की तीव्रता 4 से ज़्यादा थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com