Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में लोगों पर पेट्रोल बम से हमला

 

वासिंगटन

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने  लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका, जिससे मौके पर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। यह हमला रन फॉर देयर लाइव्स नाम के एक ग्रुप की सभा के दौरान हुआ। यह ग्रुप गाजा में हमास की कैद में मौजूद इजराइली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहा था।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमान के रूप में हुई है। CNN ने बताया कि सोलिमान ने पहले अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन

​​​​​​साल 2005 में सोलिमान को अमेरिका में घुसने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, वह अमेरिका कब और कैसे आया, यह अभी तक साफ नहीं है।अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे आतंकी हमला बताया है। FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉन्जिनो ने कहा,ये हमला शुरुआती जानकारी के आधार पर वैचारिक नफरत से प्रेरित आतंकवादी घटना लगती है। जब सबूत साफ होंगे, तो हम पूरी जानकारी देंगे। बोल्डर के पुलिस प्रमुख स्टीव रेडफर्न ने कहा कि हमला शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ और पीड़ितों की चोटें दिखाती हैं कि उन्हें जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढें   फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से टली बड़ी त्रासदी

कोलोराडो के गवर्नर जैरेड पोलिस ने बयान जारी कर कहा, “हिंसा और नफरत से भरे किसी भी तरह के काम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” घटना के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को खाली करा लिया। सुरक्षाबलों ने सड़कों पर गश्त लगाई और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

पिछले महीने 21 मई को राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढें   नारायणी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, देवघाट में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

घटना के बाद पुलिस ने एलियास रॉड्रिगेज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 साल का एलियास शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com