Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२१वीं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ९ महिलाएँ सहित ५६ लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगंज (बाँके), पवन जायसवाल । गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल और जनमत अर्धसाप्ताहिक द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम जेष्ठ २४ गते (शनिवार) को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम २१वीं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका थीम था — “रगत दिऔं, आश जगाऔंः सबै मिलेर जीवन जोगाऔं”, जो इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित नारों में से एक है।

इस अवसर पर आयोजित जनमत रक्तदान अभियान की ६५वीं श्रृंखला में ९ महिलाएं सहित कुल ५६ लोगों ने रक्तदान किया। बाँके ज़िले में रक्त की कमी की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल के संरक्षक सुप्रसिद्ध वरिष्ठ फिजिशियन डा. गोपालप्रसाद श्रेष्ठ और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीना श्रेष्ठ ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र, नेपालगंज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी और प्राविधिक टीम के सहयोग से रक्त संग्रहण पैकेट हस्तान्तरण कर किया।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

रक्तदान जीवनदान” के इस महान उद्देश्य के साथ जनमत अर्धसाप्ताहिक ने वि.सं. २०६३ साल वैशाख २९ गते से त्रैमासिक रूप में निरंतर रक्तदान कार्यक्रम संचालित किया है, और यह उसकी ६५वीं श्रृंखला रही।

इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
शंकर प्रसाद खनाल (सह–सम्पादक, अन्नपूर्ण पोस्ट), निरजमान श्रेष्ठ, लक्ष्मण प्रसाद वैश्य, उर्दू साहित्यकार असफाक संघर्ष जसगढ़, पवनकुमार वैश्य, गौतम प्रसाद पौडेल, लवराज खरेल (वडा अध्यक्ष, राप्ती सोनारी – ६), दिव्या गुरुङ (अध्यक्ष, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज – राप्ती सोनारी), उपाध्यक्ष अमृता केसी, डा. चन्दन सिंह, टिकाराम खनाल, होमराज गिरी, महेश श्रेष्ठ आदि।

रक्तदाताओं को गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ, सह–निर्देशक डा. तृप्तीपाल रमण, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के अध्यक्ष दिला शाह, जनमत अर्धसाप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके, और भारत पत्रकार संघ रुपईडिहा के अध्यक्ष पत्रकार शेर सिंह कशौधन द्वारा प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रदान किया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

यह कार्यक्रम जनमत अर्धसाप्ताहिक, हेल्थ यादआयो (मोबाइल हेल्थ ऐप), अन्नपूर्ण गैस्ट्रो केयर अस्पताल, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के समन्वय और सहयोग में आयोजित किया गया था।

अन्य प्रमुख रक्तदाताओं में मन बहादुर केसी, झपेन्द्र बहादुर शाह, शान्ति बिक, राजन कुँवर, लोकनाथ शर्मा, अर्जुन चौधरी, कुशल खडका, डी.आर. पाण्डे, रमेश स्वाँर, कमलेश कुमार कर्ण, विनय कुमार साह, निराजन बढ्यात, रञ्जित कुशमी थारु, जितेन्द्र कार्की, दिनेश तमोली, घनश्याम प्याकुरेल, रबिन श्रेष्ठ, सुशील भण्डारी, विष्णु केसी, धर्मेन्द्र वर्मा, हरिलाल जोशी, प्रताप ओली, प्रवीण पोरवाल, हर्क सिंह साउँद, रमेश थापा, हरि बहादुर बर्नवाल, दुर्जुन थारु, नगेन्द्र विक्रम शाह, लक्ष्मी चौधरी, प्रिया खड्का, आरम्भ वैश्य, सुन्दर विष्ट, कमल गिरी, सुवोध जोशी, लक्ष्मी गुरुङ, शालिकराम खनाल, डा. सबिन अधिकारी, हिमा बिक, सुनिल रसाइली, मुना केसी, बसन्त भण्डारी, डा. प्रभात बस्नेत और अन्य स्वयंसेवक सम्मिलित थे।

यह भी पढें   विराटनगर के ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम की तकनीकी सहायता नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, बाँके शाखा की टीम— उपेन्द्र रेग्मी, सोमप्रकाश सापकोटा, होमराज गिरी, महेश राना क्षेत्री, हिरा बिक, पवित्रा जैसी, सञ्जय बढ़ही और वीरेंद्र योगी— द्वारा दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल–नीना फाउंडेशन के रिसर्च ऑफिसर प्रतिभा पौडेल और अनुप आर्य, स्वयंसेवक दक्षिणा क्षेत्री, रोशनी राना मगर, पवित्रा थापा मगर, निखिल जायसवाल, श्वेता विष्ट आदि की सक्रिय भूमिका रही।

साथ ही, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सचिव भीष्म लोध, कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, सल्लाहकार एवं १०० बार रक्तदान कर चुके पवन जायसवाल, भारतीय पत्रकार व समाजसेवी रमेश सिंह आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *