Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“वर्दिया में 14वें बृहत रक्तदान कार्यक्रम के अवसर पर शतक रक्तदाता को दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मान”

 

नेपालगंज/बाँके – नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल, जिन्होंने अब तक 73 बार रक्तदान किया है, और बाँके जिला के सल्लाहकार एवं शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, जिन्होंने 104 बार रक्तदान किया है, उन्हें जेष्ठ 27 गते मंगलवार को एक भव्य रक्तदान कार्यक्रम में दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह 14वां बृहत रक्तदान कार्यक्रम ठाकुरबाबा नगरपालिका सैनवार के संरक्षण में तथा प्रगति बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड के आयोजन में सम्पन्न हुआ। नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया शाखा का इसमें सहयोग एवं समन्वय रहा। कार्यक्रम का आयोजन 22वें विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर “खून दें, आशा फैलाएं – सभी मिलकर जीवन बचाएं” मूल नारे के साथ किया गया।

यह भी पढें   बेचन झा को एक वर्ष कैद और १० हजार रुपये जुर्माना

कार्यक्रम में ठाकुरबाबा नगरपालिका सैनवार के प्रमुख तिलकराम लम्साल, उप-प्रमुख बीना कुमारी भट्टराई तथा सहकारी संस्था के अध्यक्ष विजय शाह ने सम्मानित अतिथियों को दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मान-पत्र प्रदान किए।

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया के सचिव श्यामलाल थारु ‘प्रतिक’ द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में प्रगति बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लि. के कोषाध्यक्ष देबी प्रसाद देवकोटा, ठाकुरबाबा नगरपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख विष्णु प्रसाद ज्ञवाली, प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगंज के होमराज गिरी, सन्दीप आचार्य, महेश राना क्षेत्री, पवित्रा जैसी, वैकुण्ठ रेग्मी, बीरेन्द्र योगी समेत नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी और विभिन्न उप-शाखाओं के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

कार्यक्रम में रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी वक्ताओं ने नियमित रक्तदान को जीवनदान बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *