अहमदाबाद प्लेन क्रैश … सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु
काठमांडू, जेठ २९ – अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग ७८७ ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो जाने से इसमें सवार २४२ लोगों में से सौ से ज्यादा की मौत हो जाने की खबर मिली है । मृत्यु संख्या अभी और बढ़ने की भी बात आ रही है
एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI –१७१ अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें १६९ भारतीय, ५३ ब्रिटिश, ७ पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल २३० यात्री सवार थे। बाकी १२ क्रू मेंबर्स थे । हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झूलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है । उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी । हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है ।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं । जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में ५० से ६० डॉक्टर मौजूद थे, इनमें १५ से ज्यादा घायल हो गए हैं । एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ब्क्ष्–१७१ ने दोपहर १ः३८ बजे उड़ान भरी थी। दोपहर १ः४० बजे यह क्रैश हो गई।


