जसपा, नेपाल में मधेशी विशेष समिति गठन

१४ जुन, काठमांडू, अंशु झा । जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष मा. उपेन्द्र यादव जी के प्रमुख आतिथ्य में गत ज्येष्ठ २९ गते को काठमांडू उपत्यका में मधेशी विशेष समिति का गठन हुआ है । उक्त समिति का निर्माण मधेशियों के हक हित को ध्यान में रखकर किया गया है ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा. उपेन्द्र यादव जी ने कहा कि असंगठित होने के कारण विगत में कवाडियों को, मिटरब्याजियों तथा अन्य पीडित मधेशियों को कितना कुछ भोगना पडा, सर्वविदित ही है । और हमलोग उनलोगों के लिए कुछ बोल नहीं पाए जो दुख की बात है ।
उन्होंने कहा कि इस समिति का निर्माण इसलिए हुआ है कि मधेश के शोषित, पीडित और दमित के लिए काठमांडू में भी आवाज उठाया जा सके । मधेशियों के साथ अन्याय हो तो एकजुट होकर उनका साथ दे सकें ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस समिति का निर्माण इसलिए आवश्यक है कि उपत्यका में रहकर भी अपनी भाषा, संस्कृति, साहित्य और कला का संरक्षण किया जा सके ।
कार्यक्रम में पार्टी की उपमहासचिव मा. रेखा यादव जी ने देश में मधेशियों की पूर्व अवस्था से लेकर अभी तक की अवस्था के विषय पर एक कार्यपत्र प्रस्तुत की ।
उन्होंने जसपा, नेपाल का प्रारम्भ कहाँ से हुआ और मधेशियों के हक हित के लिये यह पार्टी कितना कुछ किया संक्षिप्त में जानकारी दी ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष जसपा, नेपाल के उपाध्यक्ष मा. मृगेन्द्र सिंह यादव जी थे ।
इसी प्रकार कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न बरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता सहभागी थे ।
नवनिर्मित समिति मधेशी विशेष समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से डा. दिलिप कुमार यादव जी का चयन किया गया है । उन्हीं के अध्यक्षता में अभी लगभग १७ लोगों की समिति बनी है परन्तु सपथ ग्रहण अभी बाँकी है ।





