Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवरोध के बावजूद सभामुख घिमिरे ने संसद सत्र को बढ़ाया

 

काठमांडू, असार १ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) द्वारा संसद् की बैठक में अवरोध किया गया । उनके अवरोध के बावजूद सभामुख देवराज घिमिरे ने संसद सत्र को आगे बढ़ाया । संसद् शुरु होने के साथ ही रास्वपा और राप्रपा के सांसदों ने उठकर विरोध किया । लेकिन रास्वपा और राप्रपा के नारेबाजी के बीच सभामुख घिमिरे ने सांसद को बोलने दिया । संसद में अभी अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल नारेबाजी के बीच अपनी बात रोष्ट्रम से रख रहे हैं ।
बैठक शुरु होने से पहले सभामुख घिमिरे ने प्रमुख दल के मुख्य सचेतक और प्रमुख सचेतकों के साथ बातचीत की थी । संसद संचालन के मुद्दे पर रास्वपा के कार्यवाहक सभापति आर्याल और राप्रपा अध्यक्ष लिङ्देन से सभामुख ने अलग–अलग चर्चा भी की थी । रास्वपा और राप्रपा विजिट विजा प्रकरण को लेकर गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे की मांग करते आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *