आज प्रधानमंत्री ओली, देउवा और प्रचंड बीच बैठक
काठमांडू, असार ४– सत्तारुढ़ दल और प्रमुख पतिपक्ष दल के शीर्ष नेताओं के बीच आज मुलाकात होने वाली है । प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ एक दूसरे से मिलने वाले हैं । आज दिन ३ बजे सिंहदरबार में यह मुलाकात होने वाली है । प्रधानमंत्री के सचिवालय ने जानकारी दी है कि इस मुलाकात में समसामयिक विषयों को लेकर बातचीत की जाएगी ।


