Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मान कार्यक्रम, शतक रक्तदाता पत्रकार पवन जायसवाल सहित कई सम्मानित

 

नेपालगंज (बाँके)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बाँके जिले के नेपालगंज स्थित स्वास्तिक काटेज में ३१ जेष्ठ (शनिवार) को एक भव्य सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में १०० से अधिक बार रक्तदान कर चुके पत्रकार पवन जायसवाल और ब्लड डोनर्स ग्रुप के संयोजक सुनिल परियार को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रजातान्त्रिक उद्योगी व्यवसायी संघ बाँके तथा नेपालगंज उप–महानगरपालिका नगर समिति के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ। सम्मानित व्यक्तियों को दोशल्ला ओढ़ाकर और सम्मान–पत्र प्रदान कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात

कार्यक्रम में नेपालगंज उप–महानगरपालिका की पूर्व उप–मेयर उमा थापा मगर, संघ के अध्यक्ष शिव दाहाल, प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, राजेन्द्र महतरा, महेश राना क्षेत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

रक्तदान कार्यक्रम में कुल १०२ स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें ९० पुरुष और १२ महिलाएँ शामिल थीं। कार्यक्रम में रक्त संकलन के दौरान एकत्रित ब्लड पाकेट्स को औपचारिक रूप से संयुक्त रूप में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र को हस्तान्तरण भी किया गया।

यह भी पढें   कमला महिमा: आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवाद यात्रा सम्पन्न

कार्यक्रम में संघ के बाँके अध्यक्ष सञ्जय थापा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोर्वद्धन सिंह सम्झना, मंत्री अज़ीज अहमद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, मीन बहादुर मल्ल, पदम जायसवाल, सुनिल रत्गैया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहभागी रहे।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार पवन जायसवाल ने पहली बार बि.सं. २०४६ असोज ४ गते (बुधवार) को नेपालगंज जेसीज द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान की शुरुआत की थी। बि.सं. २०८२ जेष्ठ २७ गते तक वे १०४ बार रक्तदान कर चुके हैं।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

इसी दिन उन्हें ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके द्वारा आयोजित ३२वीं साधारणसभा में भी उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। पवन जायसवाल वर्तमान में जनमत अर्ध साप्ताहिक, हिमालिनी ऑनलाइन, तथा रेडियो कृष्णसार एफएम में कार्यरत हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *