ओली, देउबा और प्रचंड बीच बैठक स्थगित
काठमांडू, असार ५ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत तीन प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है । सिंहदरबार में आज दोपहर होने वाली यह बैठक ‘विशेष कारणवश’ अभी के लिए स्थगित किए जाने की प्रधानमन्त्री ओली के सचिवालय ने जानकारी दी है ।
प्रधानमंत्री ओली सहित सत्ता साझेदार नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच आज समसामयिक राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा होनी थी ।


