मेयर बालेन ने चार समिति संयोजकों को उनकी पूर्व जिम्मेदारियों पर वापस नियुक्त किया
काठमांडू, असार ५ – काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख बालेन शाह ने कार्यपालिका अन्तर्गत ४ समिति संयोजकों को पूर्व जिम्मेदारियों पर वापस नियुक्ति किया है । कुछ समय पहले बालेन ने चार वडाध्यक्षों की जिम्मेदारियां छिनकर नए वडाध्यक्षों को विभिन्न समिति के संयोजक की जिम्मेदारी दी थी ।
आशाराम संगत, मचाराजा महर्जन, ख्यामराज तिवारी और नवीन मानन्धर वडाध्यक्षों ने विरोध करते हुए कहा था कि गैरकानूनी रूप में मेयर ने उन सभी को उनकी जिम्मेदारी से हटाया ।
वडा नंबर १७ के अध्यक्ष नविन मानन्धर को सूचना प्रविधि समिति के संयोजक से हटाकर वडा नंबर ५ के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रजापति को दिया गया ।
वडा नंबर २६ के अध्यक्ष ख्यामराज तिवारी को सुशासन समिति की जिम्मेदारी से हटाकर वडा नम्बर ३० के अध्यक्ष दलबहादुर कार्की को दिया था । लेकिन मेयर बालेन ने अब वार्ड अध्यक्षों को वही जिम्मेदारियां सौंप दी हैं । इससे पहले वडा नम्बर ८ के अध्यक्ष आशामान संगत सम्पदा तथा पर्यटन समिति के संयोजक थे ।
उक्त समिति के संयोजक वडा नम्बर २४ के अध्यक्ष विनोद कुमार राजभण्डारी को बनाया गया था । वडा नम्बर २३ के अध्यक्ष मचाराजा महर्जन विधायन समिति के संयोजक थे । उक्त समिति का नए संयोजक वडा नम्बर १६ के अध्यक्ष रोजिना श्रेष्ठ को बनाया गया था । सुशासन समिति के संयोजक ख्यामराज तिवारी ने बताया कि जिम्मेदारी में वापस देने की सूचना मिली है लेकिन कोई पत्र प्राप्ता नहीं हो सका है ।


