Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विजिट वीजा प्रकरण – पूर्ब गृहमंत्री से लेकर वर्तमान गृह मंत्री की जाँच हो –राप्रपा

 

काठमांडू, असार ५ –राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने कहा है कि विजिट वीजा के मामले में १४ गृह मंत्रियों की जांच होनी चाहिए । आज प्रतिनधि सभा में बोलते हुए राप्रपा के प्रमुख सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने यह प्रस्ताव रखी है ।
उन्होंने कहा कि विजिट वीजा प्रकरण में पूर्ब गृहमंत्री कृष्णप्रसाद सिटौला से लेकर वर्तमान गृहमंत्री रमेश लेखक तक के १४ गृहमंत्री को छानबीन के दायरें में लाना चाहिए । उनका कहना था कि विजिट वीजा प्रकरण किसी एक दल विशेष का नहीं होकर सभी दलों का साझा मुद्दा है इसलिए इस विषय में सभी दलों को एक साथ खड़ा होना चाहिए । उन्होंने कहा कि विजिट वीजा प्रकरण मुद्दे पर जबतक जांच समिति नहीं बन जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा ।
शाही ने सरकार को सलाह दी कि उनके विरोध के बावजूद अध्यक्ष पर सदन चलाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com