Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख घिमिरे ने रास्वपा से किया आग्रह प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में नहीं करें अवरोध

 

काठमांडू, असार ६ – प्रतिनिधि सभा के सभामुख देवराज घिमिरे ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के दौरान अवरोध या होहल्ला नहीं करें ।
रास्वपा प्रमुख सचेतक संतोष परियार को शुक्रवार (आज) की सुबह संसद् भवन नया बानेश्वर स्थित कार्यकक्ष में बुलाकर सभामुख ने यह बात कही । उन्होंने परियार से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम प्रभावित नहीं करें । उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री बोल रहे होते हैं तो उस समय होहल्ला करना शोभनीय नहीं है । उन्होंने आग्रह किया कि विरोध ही करना है तो अलग तरीका अपनाएं ।
लेकिन सभामुख के आग्रह को रास्वपा ने अस्वीकार कर दिया है और कहा है कि वो अपना विरोध जारी रखेंगे । रास्वपा के अवरोध के कारण प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com