Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने तीन दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई

 

काठमांडू, असार ६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रमुख तीन दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है । शुक्रवार (असार ६) दोपहर २ बजे प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में यह बैठक बुलाई गई है । प्रधानमंत्री एवं नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष ओली ने सत्ता साझेदार नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को वार्ता में बुलाया है । इससे पहले शीर्ष तीन नेताओं की गुरुवार (असार ५) दोपहर २ बजे बैठक तय थी । लेकिन ‘विशेष कारणों’ से यह बैठक स्थगित कर दी गई । आज सुबह ११ बजे होने जा रही प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रधानमंत्री ओली सांसदों के प्रश्नों का जवाब देंगे । वे प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में सहभागी होंगे ।
इसी तरह आज ही अपराह्न ४ बजे प्रधानमंत्री ललितपुर के ग्वार्को स्थित फ्लाइओवर भी उद्घाटन करने वाले हैं । ये जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed