Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचंड और विप्लव के बीच मुलाकात

 

काठमांडू,असार ७ – नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के महासचिव नेत्र बिक्रम चंद ‘विप्लव’ और नेकपा–माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के बीच शनिवार को मुलाकात हुई । महासचिव बिप्लव अध्यक्ष प्रचंड से मिलने के लिए उनके निवास स्थल खुमलटार पहुंचे।
आज की मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच पिछली राजनीतिक अवस्था, पार्टी एकता, समाजवादी मोर्चा के साथ ही अन्य विषयों को लेकर बातचीत हुई । बातचीत में महासचिव विप्लव ने कहा कि दोनों पार्टी बीच तत्काल एकता की कोई संभावना नहीं है । लेकिन वे विभिन्न मोर्चों पर सहयोग करके आगे बढ़ सकते हैं ।
बिप्लव ने प्रचंड से कहा था, “भले ही एकता का आधार तुरंत तैयार न हो, लेकिन हम वामपंथी ताकतों के बीच संयुक्त मोर्चा बनाकर आगे बढ़ सकते हैं ।”
इसी प्रकार महासचिव विप्लव ने बताया कि साम्राज्यवादी देशों द्वारा शुरू किए गए युद्ध के मुद्दे पर संयुक्त विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed