Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया

 

नेपालगंज (बांके) — पवन जायसवाल । नेपाल औषधि व्यवसायी संघ की 52वीं स्थापना दिवस के अवसर पर संघ की बाँके शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया।

यह कार्यक्रम नेपालगंज स्थित प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र में अषाढ़ 10 गते, मंगलवार को सम्पन्न हुआ। नेपाल औषधि व्यवसायी संघ बाँके के सदस्य संतोष बाबु सुवेदी, वरिष्ठ वन अधिकृत श्याममणि प्रसाद मंडल (75वीं बार), डॉ. मेघा मंडल (15वीं बार), भरत चौधरी, माधव जोशी, रमन थारु, रामकिशन चौधरी, उमेश थारु, अकबर अली मनिहार, भीमकर थारु, नेपालगंज–20 रमेशरपुरवा के मंहगु प्रसाद यादव (19वीं बार), गोविन्द रोका, योगेश बुढा, लव राना मगर, सीता नेपाली सहित कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग से एक व्यक्ति का शव बरामद, दो जीवित व्यक्तियों का उद्धार

कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगंज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोमप्रकाश सापकोटा, सम्झना नाथ, जीवनराज शाही ठकुरी सहित अन्य प्राविधिक सहयोगी उपस्थित रहे।

नेपाल औषधि व्यवसायी संघ बाँके शाखा के कोषाध्यक्ष प्रदीप शाह के अनुसार नेपालगंज में 56 और कोहलपुर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संघ बाँके शाखा के अध्यक्ष जयदेव गिरी, उपाध्यक्ष शरदराज अधिकारी, महासचिव जीवन शर्मा, सचिव पूर्णदेव गिरी, सदस्य संतोष बाबु सुवेदी, लोकबहादुर कठायत, केन्द्रीय सदस्य सरला बिष्ट, लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप खड्का, राकेश प्रजापति, बेबी मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तित्वों की सक्रिय सहभागिता रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com