रुद्रप्रयाग के घोलतीर में उफनती अलकनंदा नदी में बस गिरी
रुद्रप्रयाग के घोलतीर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां उफनती अलकनंदा नदी में एक बस समा गई. बताया जा रहा है कि इस बस में 19 लोग सवार थे और यह अचानक हाइवे से अलकनंदा नदी में जा गिरी. इस हादसे हमें अभी तक 1 शख्स का शव बरामद हो गया है. अभी तक 7 लोगों को बचा लिया गया है. यह बस राजस्थान से आ रही थी. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और , सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है.

