Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में ३४ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, असार १७ –भारत के तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में ३४ लोगों की मृत्यु हो गई है । फैक्ट्री से ३१ शव निकाले गए हैं वहीं, अस्पताल में ३ लोगों की मृत्यु हो गई है । ३० से ज्यादा घायल हैं । मृतकों में से कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है वहीं कुल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है । जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि २४ लोग लापता हैं उनकी तलाश जारी है । इस घटना के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने से जो जानमाल की हानि हुई हैं उससे मैं दुखी हूँ । प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा – हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एः नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को २ लाख और घायलों को ५० हजार की मदद की घोषणा की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *