Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंबू प्रसाद साह सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ.स्वर्णिम बाग्ले तथा केन्द्रीय प्रवक्ता सांसद मनीष झा के समक्ष युवा अभियानी तथा जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर अंबू प्रसाद साह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने तथा अन्य साथियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए है। नेपाल में वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की आवश्यकता है। पार्टी की नीति देश की संप्रभुता तथा विकास की एजेंडा इसी पार्टी में है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का धनुषा जिला में जनाधार नहीं है।अंबु प्रसाद साह सहित सैकड़ों लोगों को आने से पार्टी को बल मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com