Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होटल तथा पर्यटन व्यवसाय के जिला अध्यक्ष वने रूपेश सिंह

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रूपेश कुमार सिंह होटल तथा पर्यटन धनुषा केजिला अध्यक्ष बने है। होटल तथा पर्यटन व्यवसायी संघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष हीरा लाल गौतम ने होटल तथा पर्यटन व्यवसायी संघ मधेश प्रदेश द्वारा “घूमो मधेश, बुझौ मधेश के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रूपेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।अन्य पदाधिकारियो को रूपेश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रूपेश कुमार सिंह होटल सगुन के संचालक है।निवर्तमान अध्यक्ष तथा जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी ने रुपेश कुमार सिंह को पद भार सौंपा। प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र हस्तांतरण किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मधेश के आठों जिला में जानकी मंदिर,राजा सलहेस का गढ। फुलवारी ,गढी माई,सखरा भगवती,कोशी टापू,पर्सा निकुंज,सिमरौन गढ सहित अन्य धार्मिक तथा पर्यटकीय स्थल है। नेपाल,भारत अन्य राष्ट्रों के पर्यटक इस पर आकर्षित हो सकता है इसके लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए गंभीर है।इस समापन समारोह में पूर्व पर्यटन मंत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *