दाउन्ने–बर्दघाट सड़क खण्ड अवरुद्ध
काठमांडू, असार २५ – दाउन्ने–बर्दघाट सड़क खण्ड अवरुद्ध हो गया है । नारायणघाट–बुटवल सड़क योजना ने जानकारी दी है कि नारायणघाट–बुटवल सड़क के दाउन्ने–बर्दघाट खण्ड के खुर्साने नदी के नजदीक ही सड़क का कुछ हिस्सा बारिश के कारण बह गया है ।
बारिश के कारण सड़क बहने के बाद ही अभी यह उक्त सडक खण्ड पूर्ण रुप से अवरुद्ध हो गया है । सड़क अवरुद्ध होने से सैकड़ों सवारी साधन फंसे हुए हैं ।
आयोजना ने कहा है कि – बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है । आज दोपहर तक सड़क को दोनों दिशाओं में चालू करने के लिए काम चल रहा है ।


