Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची से सालभर पानी: एक साल में प्रदीप यादव की बड़ी उपलब्धि

 

 काठमांडू, १६ जुलाई २०२५ । पिछले एक वर्ष में खानेपानी मन्त्री प्रदीप यादव ने जल आपूर्ति और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने दावा किया है कि मेलम्ची जल परियोजना को स्थायी रूप से संचालन में लाकर उन्होंने काठमांडूवासियों के लिए सालभर स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

मेलम्ची पानी आपूर्ति सालभर

पदभार ग्रहण करने के कुछ महीनों के भीतर ही मंत्री यादव ने मेलम्ची से पानी आपूर्ति समय से पहले शुरू करवाई। जहां पहले केवल पुस और माघ महीनों में पानी मिलता था, अब असोज २२ (अक्टूबर) से ही लगातार आपूर्ति हो रही है। यादव के अनुसार अब काठमांडू उपत्यका में प्रतिदिन ६ करोड़ लीटर से अधिक पानी आपूर्ति हो रहा है।

संरचना और संस्थागत सुधार

खानेपानी और ढल प्रबंधन विभाग के अंतर्गत अस्थायी योजनाओं को स्थायी १५ कार्यालयों में बदला गया है। चक्रपथ क्षेत्र के बाहर मेलम्ची का पानी पहुँचाने के लिए पाँच ठेक्का प्याकेज़ का सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया शुरू किया गया है।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

नीतिगत परिवर्तन और सेवा सुधार

  • खानेपानी संस्थान की कर्मचारी सेवा विनियमावली २०८१ लागू।
  • २०७४ से रुकी हुई पदपूर्ति प्रक्रिया पुनः शुरू।
  • जनसहभागिता शुल्क ३०% से घटाकर १५% किया गया।
  • खानेपानी नियमावली २०८१ लागू की गई।
  • विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग १२ अरब नेपाली रुपए का बजट स्वीकृत।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कूटनीति

भारत सरकार से द्विपक्षीय समझौता, इसिमोड (ICIMOD) के साथ शोध व जानकारी साझेदारी, और UN के मंच पर स्पेन में दीर्घकालीन जल वित्त प्रतिबद्धता प्रस्तुत की गई।

जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध पहल

पिछले वर्ष की बाढ़ व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ५२५ जल योजनाओं का पुनः संचालन किया गया। बारा-पर्सा समेत तराई के जिलों में २५० से अधिक डिप बोरिंग किए गए। वीरगंज में ADB के सहयोग से ४.५ अरब लागत की जल योजना शुरू की गई।

यह भी पढें   विवादों के बीच गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने दिया इस्तीफा, कहा– मेरे ऊपर निष्पक्ष जांच किया जाए

नई योजनाएं और निर्माण कार्य

  • काठमांडू के सुन्दरीजल में २५.५ करोड़ लीटर क्षमता का जल शुद्धिकरण केन्द्र निर्माण प्रक्रिया में।
  • कीर्तिपुर और महांकालचौर में बड़ी पानी की टंकियों का निर्माण।
  • १७०० किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई गई, जिसमें ७०० किलोमीटर केवल स्वयंभू, ताहाचल, बालुवाटार, मण्डिखाटार और चाबहिल क्षेत्रों में।
  • देशभर ८६ जल योजनाओं का निर्माण पूरा।
  • २० संघीय खानेपानी व ढल प्रबंधन परियोजनाएं सक्रिय।
  • धोबीघाट में ३.७ करोड़ लीटर फोहोर पानी प्रशोधन केन्द्र परीक्षण के लिए तैयार।
  • काठमांडू चक्रपथ के बाहर मेलम्ची विस्तार हेतु ठेका प्रक्रिया अंतिम चरण में।
यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

स्थानीय लाभ और लक्ष्य

मंत्री यादव के अनुसार पिछले एक वर्ष में की गई पहल से लगभग १५ लाख लोग सीधे लाभान्वित हुए हैं। पोखरा, विराटनगर, बेलडाँगी (झापा) में हजारों लोगों को स्वच्छ पानी मिलना शुरू हुआ है। वीरगंज में १४ नई जल परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

जाइकाको (JICA) सहयोग से पोखरा जल सुधार योजना का निर्माण व परीक्षण कार्य पूरा हो चुका है।

मन्त्री प्रदीप यादव के कार्यकाल को खानेपानी सेवा में नीतिगत, कूटनीतिक और संरचनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। देशभर पानी की दीर्घकालीन और विश्वसनीय सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में उनका प्रयास अब परिणाम देने लगा है।रिपोर्ट: विमल बहादुर बिष्ट / रासस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *