काठमांडू–टोखा–नुवाकोट सड़क खंड अवरुद्ध
काठमांडू, असार ३२ – काठमांडू के टोखा होते हुए नुवाकोट जाने वाला सड़क खंड अवरुद्ध हो गया है । एक दीवार गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गया है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि कल रात साढेÞ १२ बजे काठमांडू के टोखा नगरपालिका–२ टोखा स्थित नुवाकोट जाने वाला सड़क खण्ड के लाछी नजदीक भारी बारिश के कारण सड़क के किनारे की एक दीवार गिर जाने से सड़क अवरुद्ध हो गई ।
पुलिस ने यह भी बताया कि सड़क पर केवल दो पहिया वाहनों को चलने की अनुमति है, चार पहिया और बड़े वाहनों को रोक दिया गया है ।


