आज कोशी, बागमती, गण्डकी और कर्णाली में भारी बारिश की संभावना
काठमांडू,सावन २ – जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखाल ने कहा है कि मानसूनी हवाएं वर्तमान में पूरे देश को प्रभावित कर रही हैं और मानसून की निम्न दबाव रेखा सरदर क्षेत्र के आसपास स्थित है । शुक्रवार दोपहर तक देशभर में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, कोशी, बागमती, गंडकी और कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है । देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है । साथ ही लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भेग के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की संभावना है ।
इसी तरह शुक्रवार की रात देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । कोशी प्रदेश के कुछ स्थानों, मधेश प्रदेश के साथ ही पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । साथ ही उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
संभावित बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन हो सकता है इसलिए महाशाखा ने शहरी तथा तराई क्षेत्रों में रहने वाले सर्वसाधारण से सर्तक रहने का अनुरोध किया है ।


