Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यार्थी संगठन द्वारा शैक्षिक हड़ताल

 

काठमांडू,सावन २ – धर्मेन्द्र बास्तोला नेतृत्व की नेकपा बहुमत निकट विद्यार्थी संगठन द्वारा आह्वान किए गए आम शैक्षिक हड़ताल के कारण आज कुछ विद्यालय और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं ।
अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी युनियन (त्रान्तिकारी) का कहना है कि निःशुल्क शिक्षा की सुनिश्चितता होनी चाहिए, शिक्षा में हो रहे निजीकरण को बंद करना चाहिए और शिक्षा ऐन जल्द से जल्द लागू किया जाए । इन मांगों के अलावे और कुछ मांग के साथ आज एक दिन आम शैक्षिक हड़ताल की घोषणा की गई है ।
हड़ताल घोषणा के कारण काठमांडू उपत्यका के और बाहर के जिलाओं में विद्यालय बंद किए गए हैं । काठमांडू के कुछ निजी विद्यालयों ने गुरुवार की शाम को ही अभिभावकों को एसएमएस भेजकर विद्यालय बंद होने की जानकारी दी । कुछ विद्यालयों का कहना कि आन्तरिक परीक्षा संचालन किए जाने के कारण से विद्यालय को खुला रखा गया है । बहुत से विद्यालयों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा है कि विद्यालयों तथा कॉलेजों को बंद कर बच्चों को पढ़ने के हक से वंचित किया जा रहा है ।

यह भी पढें   ‘शोक और पीड़ा के इस समय में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं करें – ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com