Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज राष्ट्रीय एकता अभियान और एकीकृत समाजवादी बीच एकता

 

काठमांडू,सावन २ – नेकपा राष्ट्रीय एकता अभियान की अंतिम केन्द्रीय कमिटी की बैठक में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के साथ एकता करने का निर्णय लिया गया है ।
अभियान के संयोजक वामदेव गौतम की अध्यक्षता में भैँसेपाटी में हुई बैठक में विगत चार वर्षो की समीक्षा करते हुए आज एकीकरण करने का निर्णय लिया गया है । एकता के लिए दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच समझौते हो चुके हैं । जिसके तहत बैठक ने इसे अनुमोदन किया है ।
दोनों दलों द्वारा नेपाल में कम्युनिष्ट आंदोलन को एकीकृत करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताए जाने के बाद एकता के लिए माहौल तैयार हुआ है, जिसमें राजनीतिक दर्शन, सिद्धांत, कार्यक्रम, रणनीति और कार्य–पद्धति में समानता है।
नेकपा (एकीकृत समाजवादी) ने आज राष्ट्रीय सभागृह में एकता सभा में पार्टी के सभी कमिटी को अनिवार्य सहभागिता के लिए निर्देशन दिया है ।
नेकपा (एकीकृत समाजवादी) और वामदेव गौतम नेतृत्व की नेकपा एकता राष्ट्रीय अभियान के बीच एकीकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है । एकता सभा की कार्यसूची तथा नेताओं के वरियताक्रम व्यवस्थापन कार्यसम्पन्न हो चुकी है ।
इस कार्यक्रम में नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, पूर्वप्रधानमंत्री झलनाथ खनाल तथा नेकपा एकता राष्ट्रीय अभियान के अध्यक्ष वामदेव गौतम संबोधन करेंगे । एकीकृत समाजवादी के केन्द्रीय प्रचार विभाग उपप्रमुख दामोदर अर्याल ने यह जानकारी दी है ।
विसं २०७७ में तत्कालीन नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) से अलग हुई दोनों पार्टी अलग अलग राजनीतिक गतिविधि संचालन करती आ रही है । लम्बे समय से दोनों पार्टी के नेताओं पार्टी एकीकरण के लिए औपचारिक तथा अनौपचारिक बातचीत चल रही थी । जिस पार्टी का एकीकरण होने वाला है, उस पार्टी के अध्यक्ष नेपाल, सम्मानित नेता खनाल और नेता गौतम के नाम पर व्यवस्थित किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *