प्रख्यात शिक्षाविद् राम स्वरूप साह का निधन
जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी के भौतिकी शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.राम स्वरूप साह का निधन 88बर्ष की उम्र में गुरु पूर्णिमा के दिन 10अगस्त को मधुबनी स्थित आवास पर निधन हो गया।वे भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर थे। वे शिष्य नेपाल तथा भारत में इंजीनियर, डॉ.सहित अन्य विभागों में उच्च पद से अवकाश प्राप्त किए है वहीं कुछ अभी भी सरकारी सेवा में है। उनका आर.एस.एस.लाज काफी चर्चित था। नेपाल तथा मधुबनी,सहरसा,पूर्णिया के छात्र उसी लाज में रहकर अध्ययन किया करते थे। उनके निधन पर विधायक समीर कुमार महासेठ,हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व बिधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ,हिमालनी के प्रबंध निदेशक ई.सच्चिदान्द मिश्र,पूर्व मुखिया डॉ.राम प्रसाद साह, तेली कल्याण समाज नेपाल के महासचिव सत्य नारायण साह, पूर्व प्रधानाचार्य सूर्य नारायण साह, बिहार तेली साहू समाज मधुबनी जिला के पूर्व अध्यक्ष राम प्रीत साह सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।प्रो.साह अपने पीछे तीन पुत्र रतन कुमार, राकेश कुमार रंजन, राकेश कुमार तथा पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

